Brief By Newsbrief / 7:45 PM on 01 Dec 2021
सुपौल में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन एम्बुलेंस से शराब की ढुलाई का मामला सामने आया है। सदर पुलिस ने परसरमा वार्ड 4 से दीपक साह के दरवाजे से बरामद किया है।जिसमे कुल 173 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।दरअसल परसरमा गांव के चौकीदार शिवजी पासवान को सूचना मिली कि दीपक साह के दरवाजे पर एक एम्बुलेंस लगी हुई है .जिसमें शराब है.इसके बाद चौकीदार सूचना का सत्यापन करने जैसे ही पहुँचा तो शराब तस्करों ने चौकीदार के साथ धक्का मुक्की भी की.इस बात की जानकारी चौकीदार के द्वारा सदर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को दी गयी ।पुलिस जैसी ही पहुँची तो वहां एम्बुलेंस लगी हुई थी और लोग जमा थे .जिसके बाद एम्बुलेंस न BR19P-3102 को पुलिस ने जब्त करते हुए .घर के पिछवाङे में जब जांच की तो कुल 173 बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी।इ पुलिस ने सदर थाना में मद्य निषेध कानून के तहत प्राथमिकी तो दर्ज की है वहीं आरोपियों के उपर एससी एसटी के तहत भी मामला दर्ज किया है .सदर पुलिस अब शराब तस्कर दीपक साह और एम्बुलेंस ड्राईवर राधव की तलाश कर रही है .ताकि इस शराब तस्करी के मुख्य सरगना को पकङा जा सके .लेकिन अब तक सदर पुलिस को सफलता हाथ नही लगी है .