Brief By Newsbrief / 10:39 PM on 16 Dec 2021
इस वक़्त बड़ी खबर समस्तीपुर से सामने आ रही है जहां राजद नेता सह पैक्स अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मृतक का शव उसके घर से 500 मीटर की दूरी पर बरामद किया गया है। मृतक की पहचान विजय महतो के रूप में की गई है ।मृतक रोसड़ा थाना क्षेत्र के चकथात पूरब पंचायत के खैरा गांव के रहने वाले थे। लाश मिलने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। बताया गया कि विजय महतो पैक्स अध्यक्ष होने के साथ साथ पास के गोविंदपुर और खैरा गांव के बीच स्टेट बैंक का सीएसपी सेंटर भी संचालित करते थे। उनका शव भी सीएसपी सेंटर के पास ही बरामद किया गया। सुबह शव मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि पैक्स अध्यक्ष खैरा गांव निवासी विजय कुमार महतो अपने पैक्स गोदाम ऑफिस के लिए देर शाम निकले थे। नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन किया लेकिन वह नहीं मिले ग्रामीणों के बीच चर्चा थी कि बीती रात एवं अहले सुबह के बीच ही अपराधियों ने उनकी गला रेत कर हत्या कर दी है, उनके घर वालों को रो रो कर बुरा हाल है । वही घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोग पुलिस के वरीय पदाधिकारी की आने की मांग कर रहे है,फिलहाल घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।