Brief By Newsbrief / 8:22 PM on 26 Mar 2021
लोहरदगा - बुधन सिंह लेन में संजय साहू के मकान में शुक्रवार सुबह अचानक से विस्फोट हुआ। विस्फोट में एक महिला और एक बच्ची बुरी तरह से जख्मी हो गई। बच्ची की हालत गंभीर है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि संजय साहू के घर के किचन का दरवाजा खुलने के साथ जोरदार धमाका हुआ और चीख-पुकार मच गई। रसोई घर में रखा गैस सिलेंडर पूरी तरह से सुरक्षित है। मामले में सदर थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले पर अनुसंधान व जांच-पड़ताल जारी है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।