Brief By Newsbrief / 10:31 PM on 26 Nov 2021
किसी रेलवे के प्लेटफार्म पर आपको दोपहिया वाहन चलाने का मन करता है तो जसीडीह स्टेशन आपके इंतजार में है।यहां तेज़ रफ़्तार से आप दोपहिया वाहन चला सकते हैं।वाहन चलाने के वक्त आपको न तो रेलवे के अधिकारी मना करेंगे और न ही आरपीएफ और जीआरपी।आप तेज़ रफ़्तार में दोपहिया वाहन बेरोकटोक चला सकते हैं रही बात यात्रियों की सुरक्षा की तो उनकी सुरक्षा भोलेनाथ के ऊपर है।इस वीडियो को देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा किसके भरोसे।
रेल मार्ग से बाबानगरी देवघर आने के लिए यही एकमात्र स्टेशन है।जसीडीह स्टेशन को गेट वे ऑफ संताल परगना भी कह सकते हैं।इस स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है।श्रावण मास में तो इस स्टेशन पर पैर रखने तक की जगह नहीं रहती।इस क्षेत्र के लिए यह स्टेशन सर्वाधिक राजस्व देता है।फिर भी यहाँ यात्रियों की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती हैं।तभी तो यहां के प्लेटफार्म पर तेज़ रफ़्तार दोपहिया वाहन सरपट दौड़ती हुई नजर आती है।प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आप इस स्कूटी सवार युवक को ही देख लीजिए कैसे तेज़ रफ़्तार से स्कूटी चलाते हुए पार कर रहा है।प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ और जीआरपी का कार्यालय होने के बाबजूद ऐसी लापरवाही।अगर इस बीच किसी को धक्का लग गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।यह एक सवाल है।