Brief By Newsbrief / 10:08 PM on 02 Dec 2021
बगहा से बड़ी खबर है जंहा वाल्मीकिनगर में शराब के नशे में धुत पंचायत सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पंचायत सचिव नेपाल के रानी नगर के रेस्टोरेंट में शराब पी थी जिसका फोटो वायरल हो गया था बगहा एसपी के निर्देश पर वाल्मीकिनगर पुलिस ने देर शाम पंचायत भवन से पंचायत सचिव राजबली राम को गिरफ्तार किया जंहा पुलिसकर्मियों से पंचायत सचिव ने बदसलूकी की बाद में उसे मेडिकल जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा लाया गया जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है एएसआई ने बताया कि पंचायत सचिव की जांच कराई गई है शराब पीने की पुष्टि हुई है इसे लेकर अब वाल्मीकिनगर जा रहे है बता दे कि सीएम के शराबबन्दी के समीक्षा के बाद बगहा में पुलिस शराब को लेकर काफी सख्त नजर आ रही है बताया जा रहा है पंचायत सचिव को शराब पीते फोटो खींच नेपाल से कोई व्यक्ति ने एसपी को वाट्सअप किया जिसके बाद से पुलिस पंचायत सचिव का वाल्मीकिनगर आने का इंतजार करने लगी और जैसे ही पंचायत सचिव पंचायत भवन पहुचा पहले से मौजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।