Back

बिहार में चार सड़क परियोजनाएं की बदलेंगी कनेक्टिविटी, पटना से पूर्णिया और काशी-कोलकाता का सफर होगा आसान

Brief By Newsbrief / 11:18 AM on 03 Nov 2026


बिहार में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए करीब 49,751 करोड़ रुपये की चार बड़ी परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ाने की तैयारी है. इन परियोजनाओं से राज्य के भीतर आवागमन के साथ उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और नेपाल से संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है.

इनमें 31,987 करोड़ रुपये की लागत वाला पटना-पूर्णिया चार लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे प्रमुख है. इसके अलावा 7,331 करोड़ रुपये की लागत से वाराणसी-रांची-कोलकाता छह लेन हाईवे बनाने की योजना है. पटना में सरिस्ताबाद-दीदारगंज और अनीसाबाद-दीदारगंज खंड पर 8,455 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड रोड और सर्विस रोड प्रस्तावित हैं.

चौथी परियोजना के तहत 1,977 करोड़ रुपये की लागत से गंडक नदी पर पुल और पहुंच पथ बनाया जाना है, जो बेतिया के मनुआपुल को उत्तर प्रदेश के तिवारीपट्टी से जोड़ेगा.

सरकारी जानकारी के अनुसार, इन चारों परियोजनाओं को PPPAC से मंजूरी मिल चुकी है. अब केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) की अंतिम स्वीकृति का इंतजार है. मंजूरी मिलने के बाद निर्माण की अगली प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

Read more on Newsbrief


Mausam CE