Back

पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ED की छापेमारी, सुबह पांच बजे पहुंची टीम

Brief By Newsbrief / 11:48 AM on 02 Nov 2026


पंजाब की पूर्व कांग्रेस सरकार में उद्योग मंत्री रहे सुंदर शाम अरोड़ा के होशियारपुर स्थित आवास पर सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की. अधिकारियों की टीम सुबह करीब पांच बजे उनके घर पहुंची और परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी. फिलहाल इस कार्रवाई के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

अरोड़ा के वकील एडवोकेट एचएस सैनी ने बताया कि अधिकारियों से बातचीत के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि जांच टीम ED के चंडीगढ़ कार्यालय से संबंधित है. हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि छापेमारी किस मामले में की जा रही है. वकील के अनुसार, टीम ने कुछ दस्तावेज भी मांगे हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले आयकर विभाग की टीम भी अरोड़ा के आवास पर करीब 62 घंटे तक जांच कर चुकी है. उस समय अरोड़ा ने दावा किया था कि आयकर विभाग की कार्रवाई उनके बेटे के प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़ी थी. उन्होंने यह भी कहा था कि जांच के दौरान अधिकारियों को कोई गैरकानूनी सामग्री नहीं मिली थी. ED की मौजूदा कार्रवाई पर एजेंसी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

Read more on Newsbrief


Mausam CE