Back

देवास में शराब तस्करी रोकने गए थाना प्रभारी को मिनी ट्रक से कुचला, मौके पर मौत

Brief By Newsbrief / 11:44 AM on 02 Nov 2026


मध्य प्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है. खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मिनी ट्रक से कुचलने के कारण मौत हो गई. घटना खातेगांव-नेमावर रोड पर उस समय हुई, जब पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी.

जानकारी के अनुसार, देवास में जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत के बाद पुलिस अवैध शराब की तस्करी पर निगरानी बढ़ा रही थी. इसी क्रम में नेमावर रोड पर जांच पाइंट बनाया गया था. थाना प्रभारी दिलीप पुरी अपने स्टाफ के साथ ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान उन्होंने एक मिनी ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उन्हें टक्कर मार दी और कुचलते हुए आगे निकल गया.

पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल ले गए और सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन अधिक खून बहने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागा, लेकिन संदलपुर में उसे छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.

Read more on Newsbrief


Mausam CE