Back

यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले से रूस में तेल ठिकानों पर आग, एक की मौत; पांच घायल

Brief By Newsbrief / 5:41 PM on 18 Oct 2026


मॉस्को :  रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में रविवार को ड्रोन हमलों का बड़ा दौर देखने को मिला.  रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी सेना ने देश के 15 क्षेत्रों, क्रीमिया प्रायद्वीप और काला सागर के ऊपर कुल 1,015 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट किए. 

हमलों के दौरान सेंट पीटर्सबर्ग में तेल निर्यात टर्मिनल और रुची तेल डिपो में आग लग गई.  स्थानीय गवर्नर अलेक्जेंडर बेगलोव के मुताबिक, इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए.  रूसी रिटेल कंपनी ओजोन के लॉजिस्टिक्स सेंटर और टेक कंपनी वीके के डेटा सेंटर को भी निशाना बनाए जाने की खबर है, दोनों कंपनियों ने अपने ठिकानों पर हमले की पुष्टि की. 

इस बीच, यूक्रेन के दक्षिणी शहर जापोरिज्जिया पर रूसी हमलों में एक महिला की मौत हो गई और कम से कम दो लोग घायल हुए.  घायलों में छह साल की बच्ची भी शामिल है. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, दो अपार्टमेंट इमारतों, 18 कारों और एक शैक्षणिक संस्थान को नुकसान पहुंचा. 

ये हमले ऐसे समय हुए हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने की अपील की थी. 

Read more on Newsbrief


Mausam CE