Brief By The News Post / 12:13 PM on 01 Oct 2026
पटना: पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वह जनसुराज उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के नामांकन में शामिल हुए और समर्थन का ऐलान किया. अनंत सिंह ने कहा कि वह शुरू से अनुज के साथ हैं. उन्होंने नीरज पर पुराने राजनीतिक विरोध का आरोप लगाते हुए कहा कि इस बार उनका समर्थन अनुज सिंह के साथ रहेगा.