Back

भ्रष्टाचारियों को नहीं मिलेगी राहत, दोषियों को बेऊर जेल भेजेंगे: सीएम सम्राट चौधरी

Brief By Newsbrief / 5:59 PM on 02 Jul 2026


पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि राज्य में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि मंत्री, विधायक, अधिकारी, कर्मचारी या किसी भी पद पर बैठा व्यक्ति यदि भ्रष्टाचार या अपराध में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कार्रवाई पर किसी का पद, प्रभाव या राजनीतिक पहचान असर नहीं डालेगी. उन्होंने शॉर्टकट अपनाकर अमीर बनने की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को बेऊर जेल का रास्ता दिखाया जाएगा. उन्होंने लोगों से ईमानदारी, नैतिकता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जीवन जीने की अपील भी की.

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. उन्होंने स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) और आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा कि भ्रष्टाचार में जब्त की गई संपत्ति का उपयोग विद्यालयों सहित अन्य जनहित के कार्यों में किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्कूलों में भ्रष्टाचार विरोधी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक हो सके. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास यात्रा को आगे बढ़ाते हुए बिहार सरकार पारदर्शिता, प्रौद्योगिकी और विश्वास के मॉडल पर काम कर रही है.

Read more on Newsbrief