Back

भारत-नेपाल सीमा विवाद पर नेपाल का नरम रुख. बातचीत से समाधान चाहता है काठमांडू

Brief By Newsbrief / 12:28 PM on 02 Jul 2026


काठमांडू: नेपाल ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वह भारत के साथ लंबे समय से लंबित सीमा विवादों का समाधान शांतिपूर्ण बातचीत के जरिए चाहता है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने संसद में कहा कि उनकी सरकार सीमा से जुड़े सभी मुद्दों को ऐतिहासिक समझौतों, पुराने दस्तावेजों और आधिकारिक मानचित्रों के आधार पर सुलझाने के पक्ष में है। उनका कहना है कि आपसी संवाद और सहयोग ही दोनों देशों के बीच स्थायी समाधान का सबसे प्रभावी रास्ता है.

विदेश मंत्री ने कहा कि सरकार सीमा विवाद को गंभीरता से ले रही है और उसका उद्देश्य किसी तरह का तनाव बढ़ाना नहीं, बल्कि भारत और नेपाल के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध केवल पड़ोसी होने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, पारिवारिक और आर्थिक स्तर पर भी दोनों का रिश्ता बेहद गहरा है.

उन्होंने संसद में सुस्ता क्षेत्र का भी उल्लेख करते हुए बताया कि भारत और नेपाल ने सीमा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत दोनों देशों के अधिकारी मिलकर सीमा संबंधी मुद्दों पर काम करेंगे.

गौरतलब है कि हाल ही में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के सीमा विवाद पर दिए गए बयान के बाद दोनों देशों के संबंधों को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि सीमा विवाद का समाधान केवल द्विपक्षीय बातचीत से ही संभव है और इसमें किसी तीसरे देश की भूमिका स्वीकार्य नहीं होगी। अब नेपाल सरकार ने भी बातचीत और आपसी सहयोग को ही समाधान का आधार बताया है.

Read more on Newsbrief