Back

भरत भूषण एनकाउंटर मामले में बढ़ा आक्रोश, कैंडल मार्च निकाल निष्पक्ष जांच की मांग

Brief By Newsbrief / 1:33 PM on 22 Jun 2026


बिहार में चर्चित भरत भूषण एनकाउंटर मामले को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. अलग-अलग सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर भरत भूषण को श्रद्धांजलि दी और उनकी मौत की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई. वहीं लोगों ने न्याय की गुहार लगाई और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने की अपील की. शहर के श्री राधे कृष्ण गोयनका महाविद्यालय परिसर से शुरू हुआ कैंडल मार्च वीर कुंवर सिंह चौक तक पहुंचा. इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए. लोगों के हाथों में मोमबत्तियां को लेकर न्याय की उम्मीद लगाई. प्रदर्शन में परशुराम सेना, ब्रह्मर्षि सेना, श्री राजपूत करणी सेना समेत कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भरत भूषण की मौत से जुड़े सभी तथ्यों को निष्पक्ष तरीके से सार्वजनिक किया जाना चाहिए ताकि लोगों के मन में उठ रहे सवालों का जवाब मिल सके. कार्यक्रम का नेतृत्व करणी सेना के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी सिंह ने किया, जबकि संचालन परशुराम सेना के अध्यक्ष हर्षवर्धन मिश्रा ने किया. उनका मानना है कि न्यायिक जांच के माध्यम से ही सच्चाई सामने आ सकती है. प्रदर्शन के दौरान कई लोगों ने मामले की सीबीआई जांच की भी मांग उठाई. साथ ही यह भी कहा गया कि यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही या दोष सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका न्याय की मांग करना है और कहा कीजब तक मामले की निष्पक्ष जांच पूरी नहीं हो जाती. हम आवाज उठाते रहेंगे.

Read more on Newsbrief