Brief By Newsbrief / 2:11 PM on 20 May 2026
मुंबई. बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 8 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
*जरूरी योग्यता*
आवेदन करने के लिए किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए. उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है.
*आयु सीमा*
न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.
*आवेदन शुल्क*
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 800 रुपये और जीएसटी देना होगा. दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये और जीएसटी है. एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है.
*चयन प्रक्रिया*
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगा. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा.
*ऐसे करें आवेदन*
पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://bankofbaroda.in पर जाएं. अब 'Recruitment of Local Bank Officer 2025' लिंक चुनें. फिर नया पेज खुलने पर 'Current openings' टैब पर क्लिक करें. यहां अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें. अब फीस का भुगतान करें. अंत में फॉर्म सब्मिट करें और प्रिंट आउट ले लें.