Brief By Newsbrief / 4:41 PM on 16 May 2026
अरवल. जल संसाधन विभाग के द्वारा मुख्य सोन नहर पर 100 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. यह अरवल की मिनी बाईपास सड़क होगी. इसका निर्माण आरके कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जा रहा है. डेढ़ साल में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
मुख्य नहर के पश्चिमी छोर पर 10.9 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण बैदराबाद से कोरियम तक किया जाएगा. सड़क 12 फीट चौड़ी होगी. यह सड़क सोन नदी के सुरक्षा तटबंध के रूप में भी काम करेगी. इससे बाढ़ के समय तटबंध को मजबूती मिलेगी.
मिनी बाईपास बन जाने के बाद प्रसादी इंग्लिश, अरवल शहर और बैदराबाद में एनएच 139 पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी. अभी इन इलाकों में रोजाना घंटों जाम लगता है.
इस बाईपास से अरवल सहित भोजपुर, औरंगाबाद और पटना जिले के लगभग 33 लाख लोगों को आने जाने में सुविधा होगी. व्यापार और आवागमन आसान होगा. जल संसाधन विभाग के अनुसार बाईपास निर्माण में 10 किलोमीटर तक सभी जमीन विभाग की है. इसलिए रैयती जमीन के अधिग्रहण की जरूरत नहीं होगी. इससे काम में तेजी आएगी.