Back

अनंत सिंह को झटका: अग्रिम जमानत नहीं, केस MP-MLA कोर्ट में ट्रांसफर

Brief By Newsbrief / 1:32 PM on 12 May 2026


गोपालगंज: मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह को फिलहाल अग्रिम जमानत नहीं मिल सकी है। गोपालगंज की ADJ-1 अदालत ने मामले को MP-MLA कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है। अब इस मामले की सुनवाई बुधवार को MP-MLA कोर्ट में होगी।

यह पूरा मामला मीरगंज थाना में दर्ज FIR से जुड़ा है। FIR में विधायक अनंत सिंह समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि 2 और 3 मई को अनंत सिंह के समर्थकों ने हथियारों का प्रदर्शन किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

पटना हाईकोर्ट से पहुंचे अधिवक्ता कुमार हर्षवर्धन ने अदालत को बताया कि उन्होंने अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की अपील की थी। इस पर ADJ-1 ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुनवाई के लिए केस को MP-MLA कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया।

वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश पाठक ने विधायक का पक्ष रखते हुए कहा कि अनंत सिंह को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि वायरल वीडियो एडिट कर प्रसारित किया गया है। पाठक के अनुसार, उस वीडियो से विधायक अनंत सिंह या किसी भोजपुरी गायक-अभिनेता का कोई संबंध नहीं है।फिलहाल सभी की निगाहें बुधवार को MP-MLA कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां अनंत सिंह की अग्रिम जमानत पर फैसला हो सकता है।

Read more on Newsbrief