Brief By Newsbrief / 11:56 AM on 23 Apr 2026
आरा: बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना अंतर्गत सलेमपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 24 वर्षीय युवक भीम राम की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। मृतक बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और हाल ही में अपनी शादी की तैयारियों के लिए गांव लौटा था।
परिजनों के अनुसार, भीम राम 20 अप्रैल को बेंगलुरु से घर आया था। उसकी शादी गड़हनी थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव में तय हुई थी, जिसमें 29 अप्रैल को तिलक और 6 मई को बारात जानी थी। मंगलवार को वह शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए सहार थाना क्षेत्र के नाढ़ी गांव गया था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा।
बुधवार सुबह सहार थाना क्षेत्र के ननउर पुल के पास बधार में उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह और सहार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल से मृतक की बाइक और जेब से चाभी मिली है, लेकिन मोबाइल फोन गायब है, जिसे जांच में अहम सुराग माना जा रहा है।
परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर प्रेम-प्रसंग के कारण हत्या करने का आरोप लगाया है