Brief By Newsbrief / 1:30 PM on 18 Apr 2026
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बबीना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आवारा घोड़ा ATM के बाहर पहुंचकर अजीब हरकत करने लगा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि घोड़ा ATM के गेट को बार-बार लात मार रहा है, मानो वह अंदर घुसने की कोशिश कर रहा हो। यह नजारा देख वहां मौजूद लोग पहले तो चौंक गए, फिर हंसने लगे।
बताया जा रहा है कि घोड़ा करीब एक घंटे तक इलाके में इधर-उधर दौड़ता रहा, जिससे आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को बिगड़ता देख एक युवक ने समझदारी दिखाते हुए ATM का शटर गिरा दिया, जिससे किसी बड़े नुकसान को टाल दिया गया।
जांच में सामने आया कि घोड़ा किसी स्थानीय युवक का है, जिसे रात में खुला छोड़ दिया गया था। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।