Back

डिजिटल हुई जनगणना: 17 अप्रैल से घर बैठे खुद भरें पूरी जानकारी

Brief By Newsbrief / 1:32 PM on 16 Apr 2026


भारत की जनगणना 2027 इस बार पूरी तरह डिजिटल और हाई-टेक अंदाज में होने जा रही है। पहली बार सरकार ने नागरिकों को सेल्फ-एन्यूमरेशन की सुविधा दी है, जिसके तहत लोग 17 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे परिवार की पूरी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। 

इस डिजिटल प्रक्रिया के लिए नागरिकों को मोबाइल नंबर के जरिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद एक यूनिक आईडी मिलेगी। यह आईडी बेहद महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि 2 मई से 31 मई 2026 तक जब जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचेंगे, तब इसी आईडी के आधार पर प्रक्रिया तुरंत पूरी हो जाएगी। 

इस बार फॉर्म में 33 महत्वपूर्ण सवाल शामिल किए गए हैं, जिनमें मकान की स्थिति, कमरों की संख्या, परिवार के सदस्यों की जानकारी और सुविधाओं से जुड़े सवाल होंगे। एक ही घर में अलग चूल्हा होने पर अलग परिवार माना जाएगा। खास बात यह है कि बिहार से बाहर रहने वाले लोग भी अपने मूल निवास की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। यह चरण मकान सूचीकरण के लिए है, जबकि वास्तविक जनगणना फरवरी 2027 में होगी। 

Read more on Newsbrief