Brief By Newsbrief / 1:15 PM on 16 Apr 2026
आज के समय में आधार कार्ड सबसे जरूरी पहचान दस्तावेजों में से एक है। बैंक खाता खोलने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, स्कूल-कॉलेज में एडमिशन, KYC और सब्सिडी जैसी कई सेवाओं के लिए आधार अनिवार्य हो गया है। UIDAI ने सलाह दी है कि जिन लोगों का आधार 10 साल पुराना हो चुका है, वे अपने पहचान पत्र (PoI) और पते के प्रमाण (PoA) से जुड़े दस्तावेज अपडेट जरूर कर लें।
अच्छी बात यह है कि myAadhaar पोर्टल पर यह ऑनलाइन दस्तावेज अपडेट सुविधा 14 जून 2026 तक पूरी तरह मुफ्त है। इसके बाद यही काम कराने पर शुल्क देना पड़ेगा। हालांकि ध्यान रहे कि ऑनलाइन फ्री सुविधा केवल दस्तावेज अपडेट के लिए है, जबकि आधार केंद्र पर बायोमेट्रिक अपडेट के लिए निर्धारित शुल्क लगता है।
अगर आपने लंबे समय से आधार अपडेट नहीं कराया है, तो बैंक KYC, सरकारी योजनाओं, DBT सब्सिडी और पहचान सत्यापन में दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए समय रहते 14 जून 2026 से पहले अपने आधार को अपडेट कर लेना बेहतर रहेगा, ताकि बाद में अनावश्यक खर्च और परेशानी से बचा जा सके।