Back

सीएम सम्राट चौधरी का सख्त संदेश: योजनाओं में देरी नहीं, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

Brief By Newsbrief / 4:03 PM on 15 Apr 2026


बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ लेने के तुरंत बाद प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए बड़ा एक्शन लिया। सचिवालय में मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, अपर मुख्य सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ हुई हाई लेवल बैठक में उन्होंने साफ संदेश दिया कि अब किसी भी योजना या विकास कार्य में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को तय समय सीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है। 

 

मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देना है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि करप्शन पर पूरी तरह रोक लगाई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। साथ ही “जनता संवाद” को सुशासन की कुंजी बताते हुए हर अधिकारी को आम लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनने और उनका त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया। 

i

बैठक के अंत में सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य तेज विकास, साफ प्रशासन और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था स्थापित करना है, जिसमें देरी और लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं होगी। 

 

Read more on Newsbrief