Brief By Newsbrief / 5:38 PM on 09 Apr 2026
सुपौल में पुलिस की “ऑपरेशन मुस्कान” ने बड़ी सफलता दिखाई है। इस अभियान के तहत 70 लोगों के चोरी या खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। सभी पीड़ितों ने अपने मोबाइल चोरी या गुम होने की शिकायत CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी मदद और विशेष अभियान चला कर इन फोन को अलग-अलग स्थानों से ट्रेस कर बरामद किया।
बरामद मोबाइल फोन को एक कार्यक्रम के दौरान मालिकों को सौंपा गया। फोन लौटने पर पीड़ितों ने पुलिस का धन्यवाद किया और इस पहल की सराहना की। सुपौल पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने कहा कि “ऑपरेशन मुस्कान” का उद्देश्य आम लोगों को राहत देना और यह संदेश देना है कि पुलिस तकनीकी रूप से सक्षम है और हर संभव प्रयास कर रही है।
एसपी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इस अभियान से पुलिस की कार्यशैली पर जनता का भरोसा बढ़ा है और अपराधियों में भय का माहौल भी पैदा हुआ है।