Back

पहले निकाला नौकरी से, फिर पूरी टीम का काम अकेले करने का दिया ऑफर

Brief By Newsbrief / 2:07 PM on 04 Apr 2026


टेक इंडस्ट्री में लगातार हो रही छंटनी के बीच मोहाली की एक कंपनी का चौंकाने वाला मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक युवक ने दावा किया कि कंपनी ने मीटिंग बुलाकर उसे और उसकी 20 सदस्यीय टीम को नौकरी से निकाल दिया। इस फैसले से पूरी टीम हैरान रह गई।

हालांकि कुछ देर बाद कंपनी ने युवक को अकेले बुलाकर एक “स्पेशल डील” ऑफर की। कंपनी ने उससे वर्क फ्रॉम होम करने की बात कही और 23 हजार रुपये की सैलरी बढ़ाकर 25 हजार रुपये देने का प्रस्ताव रखा। लेकिन इसके साथ शर्त यह थी कि उसे पूरी 20 लोगों की टीम का काम अकेले संभालना होगा, जिसमें फुल स्टैक और मोबाइल डेवलपमेंट दोनों शामिल थे।

युवक ने अपनी मजबूरी और केवल 8 महीने के अनुभव को देखते हुए यह ऑफर स्वीकार कर लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस पर भड़क उठे। यूजर्स का कहना है कि किसी कर्मचारी की मजबूरी का इस तरह फायदा उठाना गलत है। कई लोगों ने युवक को सलाह दी कि बेहतर अवसर तलाशे और ऐसे दबाव में काम न 

Read more on Newsbrief