Back

बिहार में मादक पदार्थों पर सख्त नियंत्रण, राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का गठन

Brief By Newsbrief / 6:50 PM on 17 Mar 2026


पटना: बिहार में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर नियंत्रण के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय की अनुशंसा पर राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का गठन किया गया है। इस ब्यूरो का संचालन बिहार पुलिस मद्ध निषेध इकाई द्वारा किया जाएगा। एडीजी अमित कुमार जैन ने बताया कि यह ब्यूरो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की तर्ज पर ही काम करेगा।

उन्होंने स्वीकार किया कि हाल के वर्षों में बिहार में भी मादक पदार्थों की बिक्री में वृद्धि हुई है। सूखे नशे के सेवन करने वाले लोगों के बीच अवैध कारोबार से जुड़े लोग लाखों-करोड़ों का व्यापार कर रहे हैं, जिस पर अब नियंत्रण लगाया जाएगा।

एडीजी अमित कुमार जैन ने विगत तीन वर्षों में मद्द निषेध इकाई द्वारा देशी-विदेशी शराब और कफ सिरप के खिलाफ की गई कारवाई के आंकड़े भी साझा किए। उन्होंने होली के बाद छपरा में हुई जहरीली शराब कांड का हवाला देते हुए बताया कि इसमें पाँच लोगों की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम में दो मृतकों में जहरीली शराब सेवन की पुष्टि हुई। इस मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं और अब तक छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। अनुसंधान जारी है और आगे और गिरफ्तारियों की संभावना है।

 

Read more on Newsbrief