Back

भागलपुर में ‘समृद्धि यात्रा’ की गूंज: नीतीश कुमार ने दी 171 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Brief By Newsbrief / 2:07 PM on 17 Mar 2026


भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड स्थित बैजानी पंचायत में ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच हजारों की संख्या में जीविका दीदियों और महिलाओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

मुख्यमंत्री सबसे पहले हवाई अड्डा पहुंचे और बौसी रेलवे अंडरपास का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह मंडप का शिलान्यास किया और विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने 171 करोड़ रुपये की लागत से 88 योजनाओं का उद्घाटन और 271 करोड़ की 56 योजनाओं का शिलान्यास कर जिले को बड़ी सौगात दी। साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की और आम जनता से संवाद भी किया।

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से वे आत्मनिर्भर बनी हैं। वहीं, नीतीश कुमार के संभावित दिल्ली जाने की चर्चा पर महिलाओं ने एक स्वर में अपील की कि वे बिहार में ही रहें, क्योंकि उनके नेतृत्व में ही राज्य का विकास संभव है।

Read more on Newsbrief