Back

दरभंगा में दिनदहाड़े कारोबारी को गोली, मस्जिद से निकलते ही हमला; हालत गंभीर

Brief By Newsbrief / 6:29 PM on 06 Mar 2026


दरभंगा में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शहर के नगर थाना क्षेत्र के सेनापत मुहल्ले में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक कारोबारी को गोली मार दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घायल कारोबारी की पहचान वाव रेस्टोरेंट और वाव वाटर पार्क के मालिक अनवर कमाल उर्फ लड्डू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अनवर कमाल नमाज अदा करने के बाद मस्जिद से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके पेट के पास लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने के बाद काफी खून बहने के कारण उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी हालत गंभीर बताते हुए इलाज कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। साथ ही एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया 

Read more on Newsbrief