Back

चेक बुक खो जाए तो घबराएं नहीं! तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम, वरना खाली हो सकता है खाता

Brief By Newsbrief / 10:22 AM on 27 Feb 2026


पैसे या जरूरी दस्तावेज खोना हमेशा चिंता की बात होती है, लेकिन अगर चेक बुक खो जाए तो खतरा और बढ़ जाता है। गलत व्यक्ति के हाथ लगने पर फर्जी साइन कर आपके खाते से रकम निकाली जा सकती है। इसलिए घबराने की बजाय तुरंत सही कदम उठाना बेहद जरूरी है।

सबसे पहले अपने बैंक को सूचित करें। नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप इस्तेमाल करते हैं तो लॉग-इन कर ‘Cheque Services’ या ‘Stop Payment’ विकल्प चुनें और संबंधित चेक नंबर ब्लॉक कर दें। इंटरनेट उपलब्ध न हो तो बैंक के टोल-फ्री कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर चेक बुक ब्लॉक करवाएं।

बैंक अधिकारी आपकी पहचान सत्यापित करने के लिए कुछ सवाल पूछ सकते हैं, जिनका सही जवाब देना जरूरी है। इसके अलावा, नजदीकी शाखा में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कर ‘स्टॉप पेमेंट रिक्वेस्ट’ फॉर्म भरना भी सुरक्षित तरीका है।

समय पर कार्रवाई करने से आप संभावित आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं। सतर्क रहें और चेक बुक जैसी महत्वपूर्ण चीजों को सुरक्षित स्थान पर रखें।

Read more on Newsbrief