Back

प्रेम प्रसंग में छात्रा की हत्या, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

Brief By Newsbrief / 5:22 PM on 18 Feb 2026


मुजफ्फरपुर : जिले के सकरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक 16 वर्षीय छात्रा सोनम कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात ढाई बजे हुई, जब परिवार सो रहा था। डीजे की तेज आवाज के बीच आरोपी युवक विक्की घर में घुसा और उसने सोनम को गोली मार दी।

सोनम डीपीएस की नवमी कक्षा की छात्रा थी और पढ़ाई में तेज मानी जाती थी। हत्या के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। डीएसपी मंनोज कुमार ने बताया कि यह हत्या प्रेम प्रसंग में की गई।

परिवार के अनुसार, पिता की नींद खुलने पर बेटी कमरे में नहीं मिली। खोजबीन करने पर आंगन में उसकी खून से लथपथ लाश पाई गई। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया। घटना स्थल पर एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।

 

Read more on Newsbrief