Back

सूर्यगढ़ा में आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत, बोले– जनता सब जानती है

Brief By Newsbrief / 6:37 PM on 13 Feb 2026


 

सूर्यगढ़ा बाजार उस समय राजनीतिक रंग में रंग गया जब पूर्व केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन हुआ। इसके बाद उन्होंने पटेल चौक पहुंचकर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर मौजूद पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी, जिसमें उन्होंने कहा था— “आरसीपी सिंह कौन हैं?” इस पर आरसीपी सिंह ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि “ललन बाबू हमारे पुराने मित्र हैं और हमेशा रहेंगे। बिहार की जनता सब जानती है।”

उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति का उद्देश्य व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं, बल्कि जनसेवा है। बिहार के विकास, युवाओं के रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना ही उनकी प्राथमिकता है। उनके इस बयान को कार्यकर्ताओं ने जोरदार समर्थन दिया।

Read more on Newsbrief