Brief By Newsbrief / 5:20 PM on 06 Feb 2026
वैशाली में सोना डकैती के आरोपी प्रिंस के एनकाउंटर को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सख्त बयान दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने पहले भी चेतावनी दी थी कि अपराधी अपने लिए ठिकाना खोज लें या बिहार छोड़ दें, क्योंकि यहां कानून से बचना संभव नहीं है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ अपराधी बिहार से भागकर बेंगलुरु जैसे शहरों में छिपने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बिहार पुलिस वहां तक पहुंचकर उन्हें पकड़ रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अपराधी कहीं भी हों, बिहार पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
वहीं, नीट छात्रा मौत मामले में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा मंत्री के बेटे पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी के पास ठोस सबूत हैं तो उन्हें सामने लाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में जिसका भी नाम सामने आएगा, उसे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। सरकार किसी को भी बचाने का काम नहीं करेगी और कानून अपना काम करेगा।