Brief By Newsbrief / 4:05 PM on 30 Dec 2025
मोतिहारी: साइबर पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा किया है. उत्तराखंड निवासी सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार कर 23 फर्जी पासपोर्ट, लैपटॉप और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए. आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को झांसा देकर लाखों रुपये ठगता था। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.