Brief By Newsbrief / 2:47 PM on 27 Dec 2025
पटना: बिहार राजस्व सेवा संघ की नाराजगी और मुख्यमंत्री को पत्र लिखे जाने की चर्चा पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि उन्हें किसी पत्र या नाराजगी की जानकारी नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी दबाव में काम नहीं करते. विभागीय कार्य पारदर्शिता से होंगे और फर्जीवाड़ा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.