Brief By Newsbrief / 12:39 PM on 24 Dec 2025
बेगूसराय : बेख़ौफ़ अपराधियों ने जदयू छात्र नेता सोनू कुमार राय को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा गुमती के पास हुई, जब वे जिम जा रहे थे. घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाज़ुक है। पुलिस जांच में जुटी है.