Brief By Newsbrief / 8:44 AM on 24 Dec 2025
मुजफ्फरपुर : आरपीएफ मुजफ्फरपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांटी के बारमदपुर रेलवे लाइन पर रील्स बनाते तीन किशोरों को पकड़ा. जांच में सामने आया कि नाबालिगों ने रील्स बनाने के लिए वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया, जिससे तीन खिड़कियों के शीशे टूट गए. ट्रेन के सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि के बाद आरपीएफ ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.