Back

रंगदारी नहीं देने पर पीडीएस दुकानदार को मारी गोली, भोजपुर में दहशत

Brief By Newsbrief / 3:49 PM on 22 Dec 2025


आरा : भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पीडीएस दुकानदार मुस्ताक अहमद को गोली मार दी. शिवपुर पेट्रोल पंप के पास अपाची बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। पैर में गोली लगने से दुकानदार घायल हुआ. निजी अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है.

Read more on Newsbrief