Back

नागपुर हादसे पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, मृत मजदूरों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता

Brief By Newsbrief / 11:46 PM on 20 Dec 2025


पटना: नागपुर में हुए दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है. इस दुर्घटना में बिहार के छह मजदूरों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं.

Read more on Newsbrief