Back

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, करंट से पिता-पुत्र और भांजे की मौत, गांव में शोक

Brief By Newsbrief / 11:28 PM on 18 Dec 2025


मुजफ्फरपुर : फकुली थाना क्षेत्र के मनकौली गांव में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. पैक्स अध्यक्ष सोनू राय, उनके पुत्र मिठू कुमार और भांजा विक्की कुमार की मौके पर ही जान चली गई। डीएसपी अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि टूटे बिजली तार की चपेट में आने से हादसा हुआ. पुलिस जांच में जुटी है.

Read more on Newsbrief