Brief By Newsbrief / 1:26 PM on 16 Dec 2025
पटना: भाजपा ने विधान परिषद में संगठनात्मक मजबूती के लिए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है. वरिष्ठ नेता विनोद नारायण झा की भूमिका को अहम माना जा रहा है.राजेंद्र गुप्ता को विधान परिषद में भाजपा का उपनेता नियुक्त किया गया है, जबकि जनक राम को मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस संबंध में नियुक्तियों की सूची विधान परिषद के सभापति को भेज दी गई है.