Brief By Newsbrief / 5:47 PM on 15 Dec 2025
पटना: पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार से बिहार में ठंड में फिर तेजी आने की संभावना है. हवा का रुख पुरवा से बदलकर पछिया होने से ठंड बढ़ेगी. इसका असर खासकर रात के तापमान पर पड़ेगा, जिसमें तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है. सुबह और देर रात लोगों को अधिक ठंड का एहसास होगा. मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है .