Back

किशनगंज में छात्रावास में फूड प्वाइजनिंग की आशंका, 18 छात्राएं बीमार

Brief By Newsbrief / 4:31 PM on 13 Dec 2025


किशनगंज: किशनगंज के ओबीसी कन्या आवासीय उच्च विद्यालय के हॉस्टल में रहने वाली 18 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई. रात्रि भोजन में हलवा खाने के बाद छात्राओं को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी  आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर है, मामले की जांच की जा रही है.

 

Read more on Newsbrief