Brief By Newsbrief / 3:26 PM on 09 Dec 2025
पटना: बिहार में शीतलहर का असर लगातार बढ़ रहा है. बीते 24 घंटों में भागलपुर 7.6°C न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक तापमान में और गिरावट की संभावना है. सुबह-शाम कोहरे व ठंडी हवाओं के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है. बारिश की संभावना कम, लेकिन ठिठुरन बनी रहेगी.