Brief By Newsbrief / 8:14 PM on 08 Dec 2025
रांची: कुख्यात गैंगस्टर सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह पर अब यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की पुलिस कार्रवाई तेज करेगी. अज़रबैजान से प्रत्यर्पण के बाद एटीएस ने उससे बड़े खुलासे कराए हैं, जिसमें पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया. विभिन्न राज्यों में दर्ज मामलों पर पूछताछ के लिए टीमें जल्द झारखंड पहुंचकर कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड मांगेंगी.