Back

मोकामा भोज में सड़ा पनीर-रसगुल्ला परोसे जाने से 500 लोग बीमार

Brief By Newsbrief / 4:47 PM on 06 Dec 2025


पटना:  मोकामा में पिछले सप्ताह शादी के रिसेप्शन भोज के बाद बीमार हुए करीब 500 लोगों के मामले में कारण सामने आ गया है. खाद्य सुरक्षा टीम की जांच में बहू-भोज में परोसे गए पनीर और रसगुल्ले को सड़ा हुआ पाया गया. खराब खाद्य सामग्री खाने से लोगों में उल्टी-दस्त की शिकायत हुई. स्वास्थ्य टीम ने इलाज के बाद सभी को सुरक्षित बताया.

Read more on Newsbrief