Brief By Newsbrief / 4:41 PM on 06 Dec 2025
पटना: अररिया जिले के नरपतगंज में स्कूल जा रही शिक्षिका शिवानी वर्मा की हत्या गलत पहचान के कारण हुई थी. हुस्न आरा नाम की महिला ने अपने पति से अवैध संबंध रखने वाली दूसरी शिक्षिका को मारने की सुपारी दी थी, लेकिन शूटर ने शिवानी को निशाना बना दिया. जांच में खुलासा होने के बाद पुलिस ने पहले गिरफ्तार शिक्षक रंजीत वर्मा को छोड़ दिया.