Brief By Newsbrief / 2:39 PM on 05 Dec 2025
पटना: आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव पर दोबारा हमला बोला है. तिवारी ने कहा कि तेजस्वी विधानसभा सत्र जारी रहते हुए परिवार के साथ यूरोप घूमने निकल गए, जबकि विपक्ष की जिम्मेदारी निभाने का समय था. उन्होंने इसे राजनीतिक जिम्मेदारी से पलायन बताया.