Back

पटना के पास बाढ़ क्षेत्र में स्कूल में शॉर्ट सर्किट, चार छात्राएं बेहोश

Brief By Newsbrief / 8:49 PM on 29 Nov 2025


पटना के पास बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड स्थित राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च विद्यालय में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण अफरा-तफरी मच गई. तेज धुआं फैलने से चार छात्राएं बेहोश हो गईं. वार्डन ज्योति ने बताया कि हादसे के समय छात्राएं नाश्ता कर रही थीं. अचानक धुआं उठने से छात्राएं घबरा गईं और गिर पड़ीं.

Read more on Newsbrief