Brief By Newsbrief / 7:24 PM on 21 Nov 2025
थाईलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में मैक्सिको की फातिमा बॉश ने दुनिया भर की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम कर लिया. भारत की प्रतिनिधि मनिका विश्वकर्मा इस बार टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं.विजेता घोषित होते ही फातिमा भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू छलक उठे. रेड गाउन में उनका आकर्षक अंदाज और मेहनत, संघर्ष तथा प्रतीक्षा का यह खास पल हर किसी के लिए यादगार रहा.