Brief By Newsbrief / 5:37 PM on 06 Nov 2025
बिहार में जन शक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन अपनी भविष्य की रणनीति का संकेत दे दिया है. मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप ने कहा कि 14 नवंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद वह अपना अगला कदम स्पष्ट करेंगे. उन्होंने कहा कि जनता का फैसला ही आगे की दिशा तय करेगा .