Brief By Newsbrief / 10:40 PM on 05 Nov 2025
बिहार विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले सारण पुलिस ने नयागांव थाना क्षेत्र के राजापुर में बड़ी कार्रवाई की. एसएसपी डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 23,71,530 रुपये नकद, एक ऑटोमेटिक पिस्टल, 449 ग्राम सोना, 380 ग्राम चांदी, 10 एटीएम कार्ड और कई चेकबुक बरामद कीं. घर के मालिक विक्की कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है.