Back

टोल टैक्स नहीं देने वालों के खिलाफ सरकार सख्त, घर पर भेजा जाएगा चालान

Brief By Newsbrief / 5:54 PM on 19 Jul 2025


किसी भी राजमार्ग से गुजरते समय चार पहिया वाहन के मालिक को टोल टैक्स चुकाना पड़ता है बहुत से लोग टोल टैक्स समय पर चुका देते है वही कुछ लोग इसमे अनाकनी करते है और इसे टालते है. ऐसे लोगों को लेकर सरकार की ओर से एक अहम फैसला लिया गया है जहां अगर आप समय पर टोल टैक्स नहीं चुकाते और बकाया रखते हैं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है.

 

भविष्य में हो सकती है बड़ी परेशानी

 

दरसअल सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से जो फैसला लिया गया है उसके अनुसार यदि कोई समय पर टोल टैक्स नहीं चुकाता है तो भारी समस्या में खड़ी हो सकती है यदि आप भी समय पर टोल टैक्स नहीं चुकाते हैं तो यह खबर आपके लिए है.

 

गाड़ी दूसरे के नाम आरसी ट्रांसफर करने में होगी दिक्कत

 

इस नया नियम के अनुसार यदि कोई कार का मालिक अपने वाहन का टोल टैक्स समय पर नहीं चुकाता है तो फिर वह अपने कार को बेच नहीं सकता है. क्योंकि जब वो गाड़ी को बेचने जाएगा तो सबसे पहले यह चेक किया जाएगा कि वाहन का टोल टैक्स बकाया तो नहीं है अगर बकाया है तो फिर वाहन का मालिक उसको नहीं बेज सकता है जब तक उसका टोल टैक्स ना चूका दे.

 

टोल टैक्स चोरी को रोकने के लिए लिया गया है फैसला

 

टोल टैक्स को लेकर सरकार की ओर से कई जरूरी नीतियां लागू की गई है.जिसमे फास्टैग कुछ ही दिनों में लागू हो जाएगा. वही टोल टैक्स नहीं चुकाने वालों पर से शिकंजा कसने के लिए सरकार ने फैसला नियम लागू किया है.दरअसल इस नए नियम के अनुसार जब आप अपने वाहन को किसी दूसरे के नाम पर आरसी ट्रांसफर कराने जाएंगे तो विभाग की ओर से जांच किया जाएगा कि आपकी गाड़ी पर कितना बकाया है.यदि आपके फास्ट टैग खाते में कोई भी लंबित राशि है तो फिर आप अपने वाहन को दूसरे के नाम पर ट्रांसफर नहीं करा पाएंगे.दरसल परिवहन मंत्रालय की ओर से ये हम फैसला टोल टैक्स चोरी को रोकने के लिए किया गया है.

 

अब आपके घर पर भेजा जाएगा चालान

 

नए नियम के अनुसार यदि आपकी गाड़ी पर कोई टोल टैक्स बकाया है तो आपको 30 दिनों के अंदर विभाग की ओर से एक चालान भेजा जाएगा. जिसमे लंबित राशि, गाड़ी का नंबर मालिक का नाम शामिल होगा.वही इसमे टोल टैक्स चुकाने की आखिरी तारीख भी लिखी हुई होगी. जिसके अंदर अगर कोई टोल टैक्स नहीं चुकाता है तो फिर देरी से जमा करने पर इसमे पेनाल्टी भी जोड़ी जाएगी.इसलिए यदि आप भी चाहते हैं कि आपके भविष्य में किसी तरह की परेशानी ना हो तो समय पर टोल टैक्स चूका दें.

Read more on Newsbrief